Posts

Showing posts from October, 2017

Balushahi recipe in hindi

Image
बालूशाही (Baloo Shahi) खाने में एकदम खस्ता एवं स्वादिष्ट होती है एवं इसमें मावा का उपयोग नहीं होता. दीपावली के पर्व पर मिठाईयां तो हम बनायेंगे ही. मिठाईयों की अधिक मांग के कारण बाजार में जो मावा मिलता है वह अधिकांश मिलावटी होता है इसलिये एसी मिठाई बनाना अच्छा है जिसमें मावा उपयोग नहीं होता,  इसलिये आईये आज हम बालूशाही (Khurmi) बनाये । आवश्यक सामग्री - Ingredients for Balushahi मैदा - 500 ग्राम (4 कप) घी - 150 ग्राम (3/4 कप) मैदा में मिलाने के लिये बेकिंग सोडा - आधा चम्मच दही - आधा कप चीनी - 600 ग्राम ( 3 कप) घी तलने के लिये विधि - How to make Balushahi मैदा में बेकिंग सोडा, दही और घी डालकर मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम गूंथ लीजिये. आटा को ज्यादा मलिये मत, बस आटा इकठ्ठा कीजिये और आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. आटे को सैट होने के बाद थोड़ा सा मल कर ठीक कीजिये, गुथे आटे से छोटे नींबू के साइज की लोइयां तोड़िये. इसे दोनों हथेलियों से एकदम गोल गोल कीजिये. पेड़े की तरह से दबाईये एवं दोंनो ओर अंगूठे से दबा कर गड्डा बना दीजिये. सारे...

Pav bhaji recipe in hindi

Image
पावभाजी Pav Bhaji पावभाजी बनाने की सामग्री Content to prepare Pav Bhaji :- 1) 7 से 10 उबले हुए आलू 2) 5 से 8 कांदे 3) 4 से 6 टमाटर 4) 1 उबली हुई फूल गोभी 5) 1 कप उबले हुए मटर 6) 250 ग्राम मक्खन 7) स्वादानुसार नमक 8) 2 चम्मच (स्वादानुसार) रेडीमेड पाव भाजी मसाला 9) 10 – 12 छोटे पाव या 10 – 12 ब्रेड के टुकड़े पावभाजी की विधि Pav Bhaji   Recipe In Hindi :- 1) आलू, फूल गोभी और मटर को एकसाथ उबाल ले. 2) टमाटर और कांदे का अलग अलग पेस्ट बनाये और उन्हें अलग-अलग बर्तन में रख दे. 3) एक कढ़ाई में तक़रीबन 200ग्राम मक्खन मिलाये और उसमे कांदे के पेस्ट को मिलाये. उसमे एक चुटकी नमक और 1 चम्मच पावभाजी मसाला मिलाये. और जब तक वह हल्का सा गुलाबी नही होता तब तक उसे पकने दे. 4) अब उसमे टमाटर का पेस्ट मिलाये और धीमी आंच पर पकने दे, जब तक की पूरा मिश्रण पक नही जाता. 5) अब उसमे मसले हुए आलू और मटर के पेस्ट को मिलाये, बाद में उबली हुई फूल गोभी के पेस्ट को मिलाये और 2-3 मिनट तक पकने दे. अब उसमे स्वाद बढ़ाने के लिये एक चुटकी और पावभाजी मसाला डाले. 6) सजावट के लिये कांदे काटे और अं...

पोहा चिवड़ा

Image
◆सामग्री◆ ●पोहा चिवड़ा (नागपुरी पोहा) ●तेल ●करी पत्ता ●हरि मिर्च ●लहसुन ◆मसाले◆ ●चाट मसाला ●हल्दी पावडर ●मिर्च पाउडर ●धनिया पाउडर ●गरम मसाला पाउडर ◆खड़े मसाले◆ ●जीरा ●राई ●तेज पत्ता ●काली मिर्च ●लौंग ●दालचीनी ●धनिया बीज ●मूँग फल्ली ●नारियल (कद्दूकस) ◆विधि◆ 1 कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और राई डालकर कुरकुरा होने तक भूने। अब सभी खड़े मसालों को डाल दें और 3 से 4 सेकंड तक भूने। अब उसमें सभी पाउडर मसाले ओर नमक डाल दें कुछ सेकंड तक भुनने के बाद पोहा डाल दें। अब पोहा को अच्छी तरह कुरकुरा होने तक भून लें। ठंडा होने पर सर्व करें।

Gobhi aalu masala

Image
"सामग्री" ● गोभी 300 gm ● आलू 2 ● प्याज 2 ● टमाटर 2 ●लहसुन 12-15 कलियां ●सुखी लाल मिर्च 2 ●अदरक 1 गांठ ● धनियां बारीक कटा हुआ ●4 बड़े चम्मच तेल "खड़े मसाले" ● तेज पत्ता ● दालचीनी ●कला जीरा ● लौंग ●काली मिर्च ●जीरा ●हींग ●राई दाना "सूखे मसाले" ● हल्दी पाऊडर ●लाल मिर्च पाउडर ●धनिया पाउडर ●गरम मसाला पाउडर ●एवेरेस्ट सब्जी मसाला "विधि" सबसे पहले गोभी ओर आलू को अच्छी तरह धोकर काटकर सुख लें। प्याज और टमाटर को किसनी की मदद से किस ले या फिर अपनी अनुसार मिक्सर में पीस लें। कड़ाई में 1 चम्मच तेल गर्म कर ले अब लहसुन व थोड़ी सी हल्दी पाउडर का बघार लगाकर गोभी ओर आलू को अछि तरह फ्राई कर लें । साथ ही थोड़ा नमक डाल दे जिजसे गोबी आलू का मीठा स्वाद खत्म हो जाये। गोभी आलू फ्राई होने के बाद इसे अलग प्लेट में निकाल लें। अब उसी कड़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल गर्म कर ले अब इस गर्म तेल में सभी खड़े मसले डाल दें। और 5 सेकंड तक फ्राई करने के बाद अदरक लहसुन और मिर्च को 10 सेकंड तक धीमी आंच पर फ्राई कर ले अब प्याज डाल दे और प्याज को अच्छी तरह गोल्डन ब्...

Drum stick matha kadhi (drum stick ki kadhi )

Image
◆सामग्री◆ ●मठा (महिं) ●मुनगा (ड्रम स्टिक ) ●बेसन ●हरि मिर्च ●लहसुन ●अदरक ●धनिया पत्ती ◆मसाले◆ ●हल्दी पाउडर ●नमक (स्वादानुसार) ●तेल (बघार के लिए) ◆बघार◆ ●राई दाना ●जीरा ●करी पत्ता ●हींग ◆विधि◆ सबसे पहले मुनगा (ड्रम स्टिक ) को अच्छी तरह से धोकर काट लें फिर सुखाकर छिल लें। अब 1 बर्तन में1 गिलास पानी लें उसमे 1 चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और 1 चुटकी नामक डाल दें फिर मुनगा की फलियां डालकर उबाल लें। अब कढ़ी बनाने के लिए महि (मठा) को एक बर्तन में निकाल लें। 2 चम्मच बेसन मिलाकर अच्छी तरह से घोल लें। अब इसमें हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक मिला लें और उसके बाद भी अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब बर्तन को गैस पर रख दें और कढ़ी को 1 उबाल पर पका लें। साथ ही मुनगा ड्रम स्टिक को नरम होते ही गैस बंद कर छान लें। अब मुनगा को कढ़ी में डाल दे और 1 उबाल आने तक पका लें। अब कढ़ी के लिए बघार तैयार करें। 1 पैन में 2 चम्मच तेल गरम करे तेल गरम होने पर राई जीरा कड़का लें अब हींग और करी पत्ता डालकर 5से 6 सेकंड तक भूनें। अब इस बघार को कड़ी पर डाल दें। धनिया पत्ती से सजाएं। ओर ...

Egg lava omlet

Image
Egg lava reciepe || Perfect egg lava || मज़ा आ जायेगा खाकर || ◆ सामग्री ◆ ●अंडे ●नमक ●तेल ●गरम मसाला पाउडर ●सब्जी मसाला पाउडर ( ऐवरेस्ट ) ◆विधि◆ नॉनस्टिक पैन में 1या 2 बून्द तेल गर्म करें । अब उसमें सनद तोड़कर डाल दें। अंडे को सावधानी पुर्वक तोड़ें। अंडे का जो पीला भाग है वो सफेदी में मिक्स न हो अलग ही रहें। अब स्वादानुसार नमक डालें। चुटकी भर गरम मसाला पाउडर और चुटकी भर सब्जी मसाला पाउडर डालें और 1 ढक्कन या फिर प्लेट की मदद से पैन को ढक   दें। इसे 30 से 40 सेकंड तक पकाये। अब ऑमलेट पलट दे और 5से 7 सेकंड दूसरे साइड से पकाये । गैस बंद कर दे। एग लावा तैयार है। इसे चम्मच या छुरी की मदद से काटकर देखें। एग बहता हुआ दिखाई देता है तो आपका एग लावा बिल्कुल परफेक्ट बना हुआ हैं।

Cheese potato bomb

Image
चीज़ पोटैटो बॉम्ब || Cheese potato bomb || 5minute receipe || snack ◆सामग्री◆ ●आलू ●धनिया (बारीक कटा) ●काली मिर्च पाउडर ●नामक (स्वादानुसार) ●तेल (तलने के लिए ) ●चीज़ (भरावन के लिए ) ●ब्रेड क्रम्स ◆विधि◆ आलू को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। और छलनी की मदद से छिलका हटा दें। अब किसनी की मदद से आलू को कीस लें। अब किसे हुए आलुओं में नमक (स्वादानुसार) मिला लें। अब इसमें चुटकी भर काली मिर्च का पावडर मिला ले साथ ही धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब आलू को हाथ दे दबाकर आकार दें और उसमें चीज़ के टुकड़ों को भर दें। अच्छी तरह से आलू के मसाले को पैक कर दे ताकि तलते समय चीज़ पिघलकर तेल में ना आ जाएं। अब ब्रेड क्रम्स से लेयर कर दे। 1 कड़ाई में तेल गर्म करें। और आलू को अच्छा गोल्डन होने तक माध्यम आँच पर फ्राई कर लें। म्योनीज ओर टोमाटो सॉस या फिर हरि चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।