Drum stick matha kadhi (drum stick ki kadhi )


◆सामग्री◆

●मठा (महिं)
●मुनगा (ड्रम स्टिक )
●बेसन
●हरि मिर्च
●लहसुन
●अदरक
●धनिया पत्ती

◆मसाले◆

●हल्दी पाउडर
●नमक (स्वादानुसार)
●तेल (बघार के लिए)


◆बघार◆

●राई दाना
●जीरा
●करी पत्ता
●हींग

◆विधि◆

सबसे पहले मुनगा (ड्रम स्टिक ) को अच्छी तरह से धोकर काट लें फिर सुखाकर छिल लें। अब 1 बर्तन में1 गिलास पानी लें उसमे 1 चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और 1 चुटकी नामक डाल दें फिर मुनगा की फलियां डालकर उबाल लें। अब कढ़ी बनाने के लिए महि (मठा) को एक बर्तन में निकाल लें। 2 चम्मच बेसन मिलाकर अच्छी तरह से घोल लें। अब इसमें हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक मिला लें और उसके बाद भी अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब बर्तन को गैस पर रख दें और कढ़ी को 1 उबाल पर पका लें। साथ ही मुनगा ड्रम स्टिक को नरम होते ही गैस बंद कर छान लें। अब मुनगा को कढ़ी में डाल दे और 1 उबाल आने तक पका लें। अब कढ़ी के लिए बघार तैयार करें। 1 पैन में 2 चम्मच तेल गरम करे तेल गरम होने पर राई जीरा कड़का लें अब हींग और करी पत्ता डालकर 5से 6 सेकंड तक भूनें। अब इस बघार को कड़ी पर डाल दें। धनिया पत्ती से सजाएं। ओर गरमा गरम चावल के साथ परोसें।

Comments

Popular posts from this blog

पोहा चिवड़ा

Balushahi recipe in hindi

Pav bhaji recipe in hindi