Gobhi aalu masala
"सामग्री"
● गोभी 300 gm
● आलू 2
● प्याज 2
● टमाटर 2
●लहसुन 12-15 कलियां
●सुखी लाल मिर्च 2
●अदरक 1 गांठ
● धनियां बारीक कटा हुआ
●4 बड़े चम्मच तेल
"खड़े मसाले"
● तेज पत्ता
● दालचीनी
●कला जीरा
● लौंग
●काली मिर्च
●जीरा
●हींग
●राई दाना
"सूखे मसाले"
● हल्दी पाऊडर
●लाल मिर्च पाउडर
●धनिया पाउडर
●गरम मसाला पाउडर
●एवेरेस्ट सब्जी मसाला
"विधि"
सबसे पहले गोभी ओर आलू को अच्छी तरह धोकर काटकर सुख लें। प्याज और टमाटर को किसनी की मदद से किस ले या फिर अपनी अनुसार मिक्सर में पीस लें। कड़ाई में 1 चम्मच तेल गर्म कर ले अब लहसुन व थोड़ी सी हल्दी पाउडर का बघार लगाकर गोभी ओर आलू को अछि तरह फ्राई कर लें । साथ ही थोड़ा नमक डाल दे जिजसे गोबी आलू का मीठा स्वाद खत्म हो जाये। गोभी आलू फ्राई होने के बाद इसे अलग प्लेट में निकाल लें। अब उसी कड़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल गर्म कर ले अब इस गर्म तेल में सभी खड़े मसले डाल दें। और 5 सेकंड तक फ्राई करने के बाद अदरक लहसुन और मिर्च को 10 सेकंड तक धीमी आंच पर फ्राई कर ले अब प्याज डाल दे और प्याज को अच्छी तरह गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। अब इसमें सभी सूखे मसाले डाल दे। धयान रखे हमने हल्दी पहले गोभी को फ्राई करते समय भी डाली थी तो आप मसालो में हल्दी और नमक कम ही डालें। अब टमाटर डाले और कड़ाई में किनारो पर तेल जमा होने तक मसाले को भूनते रहें। मसाले पकने पर अब गोभी आलू डाल दे और 5से7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। गैस बंद कर दे और धनिया डालकर गोभी आलू मसाला को गार्निश करे । गर्म गर्म रोटी के साथ गोभी आलू मसाला परोसे।
Comments
Post a Comment